-
Advertisement
सुबह देर तक सो रही थी बेटियां, उठाने के लिए मां ने बुला लिया बैंड बाजा- देखें पूरा वीडियो
Viral Video: आजकल सोशल मीडिया के दौर में हर उम्र के लोग देर रात कर डिजिटल दुनिया में खोए रहते हैं। रात को सोने में पहले मोबाइल चलाना सुबह उठते ही फिर से मोबाइल चेक करना मानो रुटीन हो गया है। जो लोग देर रात तक सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं वो सुबह देर से उठते है.. ऐसे में सबसे ज्यादा परेशान होती हैं माएं जो बच्चों को बार-बार उठाने जाती है पर मजाल है बच्चे बिस्तर छोड़ दें …. अब नैनीताल जिले की हल्दूचौड़ में एक मां ने भी त्योहार के दिन बच्चों को जगाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। उसने कुछ ऐसा किया कि पूरा इंटरनेट हंस-हंसकर लोटपोट हो गया।
The mother called a band to wake up the kids who were sleeping late in the morning. pic.twitter.com/U3b1A67oju
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 25, 2025
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बैंड वाले एक घर की सीढ़ियां चढ़ते हुए अंदर जा रहे हैं। वीडियो बनाने वाली महिला उन्हें रोकते हुए कहती है….अभी मत बजाना फिर वह उन्हें एक कमरे में ले जाती है। कमरे में पहुंचते ही बैंड वाले ढोल और अन्य यंत्र बजाना शुरू कर देते हैं। आवाज इतनी तेज होती है कि बच्चों की नींद टूट जाती है, लेकिन मजे की बात यह है कि एक बच्चा फिर से कंबल ओढ़कर सो जाता है। थोड़ी देर बाद लड़की उठ जाती है, मगर दूसरा बच्चा बिलकुल नहीं हिलता।
बच्चों को बिस्तर से उठाने का ये एक जबरदस्त तरीका
इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘मां ने सुबह देर तक सो रहे बच्चों को जगाने के लिए बैंड बुलाया’। 34 सेकंड के इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है वहीं इस पर काफी मजेदार कमेंट भी कर रहे है। लोग इसे शेयर लाइक भी कर रहे है। एक यूजर ने लिखा है, ‘बच्चों को बिस्तर से उठाने का ये एक जबरदस्त तरीका है! यकीन मानिए, इस वेक-अप कॉल के बाद वो दोबारा देर तक सोने की हिम्मत नहीं करेंगी’, तो दूसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा है, ‘एक बाल्टी पानी डाल देती, इतना खर्चा तो बचता’. इसी तरह कुछ और भी यूजर्स ने कमेंट्स के माध्यम से इसपर जमकर मजे लिए हैं
पंकज शर्मा

