-
Advertisement
समय पर ही होंगे पंचायत चुनाव, सीएम सुक्खू बोल- कांग्रेस संगठन का गठन भी जल्द होगा
CM Sukhwinder Singh Sukhu: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक साल से भंग कांग्रेस संगठन के गठन को लेकर कहा कि एक सप्ताह में सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। जल्द ही कांग्रेस संगठन का गठन कर लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने पंचायत चुनावों को लेकर सरकार की स्थिति स्पष्ट की है। मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव समय पर ही होंगे और सरकार चुनाव आयोग को पूरा सहयोग देगी।
सड़कें खुलेंगी, चुनाव करवाए जाएंगे
सीएम सुक्खू ने कहा कि चुनाव करवाने की प्रक्रिया चल रही है। हिमाचल प्रदेश में अभी डिजास्टर एक्ट लगा है। सरकार का दायित्व बनता है सबसे पहले आपदा प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाई जाए। पंचायतों की सड़कों को खोला जाए। जैसे ही सभी पंचायतों की सड़कें खुलेंगी, चुनाव करवाए जाएंगे।सरकार आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए 10 नवंबर को मंडी में कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। जिसमें आपदा प्रभावित परिवारों को घर निर्माण के लिए धनराशि मुहैया करवाई जाएगी। पहली किस्त के तौर पर चार लाख रुपये दिए जाएंगे। आवास निर्माण के लिए सरकार की ओर से 7 लाख रुपये दिए जाएंगे।
अपने कार्यकाल में कुछ नहीं करवा सके जयराम
सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) की सहायता से प्रदेश में स्वास्थ्य संरचना को सुदृढ़ करने के लिए 1422 करोड़ की परियोजना की मंजूरी मिलने को लेकर सीएम ने कहा कि भाजपा नेता इसका झूठा श्रेय लेने के कोशिश कर रहें हैं। (JICA) में हिमाचल का 28 फीसदी शेयर हैं। नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर भूल जाते हैं। इन प्रोजेक्ट को फाइनेंस स्वीकृत करता है ये प्रोजेक्ट है जो जापान से मिला है यदि ये प्रोजेक्ट केन्द्र का है तो जयराम ठाकुर इसका स्वीकृति पत्र दिखाए। अपने पांच साल के कार्यकाल में तो जय राम ठाकुर कुछ नहीं कर पाए। यदि जयराम ठाकुर फाइनेंस को समझते तो हिमाचल का इतना बेड़ा ग़र्क नहीं करता।
विधायक हंस राज़ पर लगे आरोपों की जांच होगी
सीएम सुक्खू ने कहा कि बीजेपी विधायक हंस राज़ पर लगे आरोपों पर सीएम ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी, लेकिन लड़की ने एक साल पहले भी इसकी शिकायत की थी जिस पर लड़की ने माफ़ी मांगी थीं। ऐसे में पुलिस हर पहलू की जांच करेगी।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

