-
Advertisement
ये पांच पांडव हैं, जो एकजुट होकर कौरवों पर भारी पड़ेंगे- अनुराग का सीएम को जवाब
Anurag Thakur: शिमला पहुंचे बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने सीएम सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू के पांच गुटों में बंटे होने के बयान पर पलटवार किया। मीडिया से बातचीत के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि सब एक साथ दिख रहे हैं भाई …ये पांच पांडव हैं, जो एक जुट होकर कौरवों पर भारी पड़ेंगे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने आपदा के दौरान हिमाचल प्रदेश की भरपूर मदद की है और आगे भी यह मदद जारी रहेगी। केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के साथ न तो कभी भेदभाव किया है और न ही भविष्य में करेगी। बिहार चुनावों को लेकर अनुराग ने कहा कि पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में वहां की जनता को पूरा विश्वास है। लोग विकास की रफ्तार को थमने नहीं देंगे।
https://twitter.com/himachal_abhi/status/1986709557188710892
एक साल से अपना अध्यक्ष नहीं बना सकी कांग्रेस
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह जनता सरकार से परेशान हो चुकी है। ऐसी पार्टी के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए, जो एक साल से अपना अध्यक्ष नहीं बना सकी है। उन्होंने कहा किबीजेपी एकजुट है और मज़बूत नेतृत्व के साथ काम कर रही है. वहीं, उन्होंने ज़ायका प्रोजेक्ट को लेकर सीएम के सवालों को लेकर में जवाब दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार हर बजट में हिमाचल प्रदेश सरकार का सहयोग कर रही है.
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी ने आज प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में किया। शिमला संसदीय क्षेत्र में कार्यक्रम होटल वुडविला पैलेस में आयोजित किया गया, जिसमें पू नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर ,सांसद सुरेश कश्यप मौजूद रहे।सभी ने वंदे मातरम् के सामूहिक गान में हिस्सा लिया।
संजू चौधरी

