-
Advertisement
Himachal स्कूल शिक्षा बोर्ड छात्रों व युवाओं बताएगा पंडित जवाहर लाल नेहरू की नीतियां
HPBOSE: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू की नीतियों को छात्रों व युवाओं तक पहुंचाने के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड एक नई पहल करने जा रहा है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि धर्मशाला स्थित बोर्ड परिसर 14 नवंबर को राज्य स्तरीय बाल दिवस समारोह का आयोजन होगा। प्रदेश के छात्रों के बीच देश के प्रथम पीएम के जीवन से संबंधित कई प्रतियोगिताएं भी करवाएगा।
बांटी जाएंगी पूर्व पीएम के जीवन से संबंधित बुकलेट
डॉ राजेश ने कहा कि प्रदेश भर के शैक्षणिक संस्थानों में पंडित नेहरू की नीतियों खास तौर पर शिक्षा, युवा व रोजगार पर भाषण, निबंध व कला प्रतियोगिताएं होगी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। साथ ही होनहारों को शिक्षा बोर्ड द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।शिक्षा बोर्ड पं नेहरू के विचारों को एक छोटी बुकलेट के माध्यम से यूथ तक पहुंचाने का काम करेगा। इस प्रदेश स्तरीय समारोह में बोर्ड सदस्य व शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी शिक्षा बोर्ड की तरफ से आमंत्रित किया गया है बोर्ड इन्हें सम्मानित भी करेगा।
रविंद्र चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

