-
Advertisement
चिड़िया से बात करती है ये महिला, इंसान और पक्षी का अनोखा दोस्ताना देख दिल हार बैठेंगे
Viral News: इंसान और पक्षी का दोस्ताना एक बहुत ही पुराना है। घर के आंगन में चहचहाते पक्षी भला किसे अच्छे नहीं लगते हैं। इन पक्षियों का चहचहाना, उड़ना हमें सुकून और खुशी देता है। पालतू पक्षी अकेलेपन को दूर करते हैं। इनसान और जानवरों की दोस्ती के किस्से हमने कई सुने हैं। ये पक्षियों के लिए इंसान की प्रेम भावना ही है कि गर्मियों की तपती दुपहरी में लोग अपने आंगन और छत पर पक्षियों के लिए दाना पानी भी ऱखते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें इंसान और पक्षी का अनोखा दोस्ताना दिखाया गया है। एक महिला अपने घर के आंगन में आने वाली चिड़िया से बात करती नजर आ रही है। इसी बीच पक्षी भी महिला के सामने कुछ कहते हुए दिख रहे हैं। महिला के बार-बार टोकने पर पक्षी उसके समक्ष गुस्सा भी जाहिर करते हैं मगर दोनों की ये नोकझोंक यूजर्स को काफी पसंद आ रही है।
इतना विश्वास कैसे जीत लिया बहन ने कि चिड़िया
डरने के बजाए अधिकार जता रही है। बहुत सुन्दर।प्रकृति को ही बस में कर लिया !
आपके साथ हुआ है कभी ऐसा ? pic.twitter.com/jJ30865uHG— 𝑺𝒉𝒂𝒉𝒆𝒆𝒏🌺 (@shaheena451) November 7, 2025
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो को @shaheena451 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, ‘इतना विश्वास कैसे जीत लिया बहन ने कि चिड़िया डरने के बजाए अधिकार जता रही है। बहुत सुन्दर। प्रकृति को ही बस में कर लिया ! दोनों के बीच का यह दोस्ताना रिश्ता देखकर लोग भावुक हो गए। इस दौरान चिड़िया भी महिला से कुछ कहती नज़र आ रही है। महिला के बार-बार टोकने पर चिड़िया गुस्सा भी जताती है, वीडियो देखकर हर कोई कह रहा है-अगर दिल से चाहो तो जानवर भी अपना बन जाते हैं। क्या आपके साथ भी ऐसा कभी हुआ है?’ एक यूजर ने लिखा कि, ‘ऐसा क्यों लगा रहा है मुझे कि इस महिला ने पति से ज्यादा समय पक्षियों को दिया है।’ तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘जब आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं और प्रकृति से जुड़ाव महसूस करते हैं तो लोग आपसे डरते नहीं आपसे प्यार करने लगते हैं इस वीडियो के माध्यम से हम समझ सकते हैं।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

