-
Advertisement
नशा तस्कर को पकड़ने गए थाना प्रभारी को कुचलने का प्रयास, गाड़ी रोकने के लिए पुलिस ने चलाई गोली
Himachal News: पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत चिट्टा तस्करी की सूचना मिलने पर दुगनेहड़ी नाल्टी सड़क पर लगाए गए नाके के दौरान चिट्टा तस्कर ने थाना प्रभारी को गाड़ी चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया है। आरोपी ने जब गाड़ी को नहीं रोका तो थाना प्रभारी कुलवंत राणा ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी की गाड़ी पर गोली चला दी जिससे उसका टायर पेंचर हो गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है तथा गाड़ी के मालिक की पहचान भी कर ली है। हिमाचल में पंजीकृत गाड़ी के मालिक पर पहले ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
गाड़ी के मालिक पर पहले से ही चल रहा है मामला
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस को रात को सूचना मिली थी कि चिट्टा तस्कर चिट्टा लेकर आ रहा है तथा इसे हमीरपुर क्षेत्र में बेचने की उम्मीद है। पुलिस ने सूचना के आधार पर दुगनेड़ी के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे नाका लगाया हुआ था तथा करीब आठ बजे गाड़ी आई तो गाड़ी को रोकने प्रयास किया लेकिन गाड़ी रोकने के स्थान पर आरोपी ने पुलिस थाना प्रभारी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि गाड़ी हिमाचल के नंबर की है और गाड़ी की पहचान कर ली गई है साथ ही उन्होंने बताया कि गाड़ी के मालिक पर भी पूर्व में कई केस दर्ज हैं.। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता से इसकी जांच कर रही है और जल्द ही दोषी को पकड़ लिया जाएगा ।
अशोक राणा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

