-
Advertisement
Dr. Rajesh Sharma का बड़ा कदम, पंडित Nehru की नीतियों वाली बुकलेट जारी-छात्रों व युवाओं तक पहुंचेगी
Booklet On Pandit Jawaharlal Nehru : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने की सोच के तहत देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Pandit Jawaharlal Nehru) की नीतियों को प्रदेश के छात्रों व युवाओं तक पहुंचाने की एक नई पहल की आज से शुरुआत हो गई है। शिक्षा बोर्ड ने पहले पीएम रहे नेहरू के विचारों को लेकर एक बुकलेट तैयार करवाई है, जिसे स्कूली छात्रों व यूथ तक पहुंचाने का काम आज से शुरू हो गया है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस को भव्य रूप में मनाया।@jairamthakurbjp @PIBShimla @RSSorg @AmitShah @BJP4Himachal @JPNadda @narendramodi @BJP4India @InduGoswamiBJP @SikanderBJP @rajanipatil_in @SukhuSukhvinder pic.twitter.com/GQ3YlBYTS1
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) November 14, 2025
होनहार बच्चे किए गए सम्मानित
इसके लिए शिक्षा बोर्ड परिसर में आज भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डाॅ राजेश शर्मा (Dr Rajesh Sharma) ने इस बुकलेट का अनावरण किया, इसके साथ ही ये विद्यार्थियों के बीच बंटना शुरू हो गई है। आज के कार्यक्रम में प्रदेशभर से होनहार बच्चों को भी बोर्ड परिसर में आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली विभूतियों को भी सम्मानित किया गया।
-अमित महाजन
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

