-
Advertisement
ट्रेन के दरवाजे पर रील बना रही थी लड़की, अचानक पहुंची मां और फिर हुआ ये
Viral Video: आज के समय में जिसे देखो रील्स बनाने में मशगूल है। रील्स बनाने के चक्कर में कई हादसे भी हुए हैं । सोशल मीडिया पर हर रोज सैकड़ों रील्स देखने को मिलती हैं। एक ऐसी रील वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़की चलती ट्रेन में गेट के सामने खड़ी होकर रील बनाती हुई नजर आती है। समय रात का है। तभी अचानक पीछे से उसकी मां आ जाती है। वह लड़की को पकड़कर पहले तो ट्रेन के गेट से अंदर लाती है और तीन-चार थप्पड़ जड़ देती है। इस दौरान आंटी का चेहरा गुस्से से लाल दिखाई दे रहा है। जैसे मानों आंटी कह रही हों कि “रात को सोने नहीं देगी क्या? सबको उठाकर रील बनाएगी? चलिए आप भी देखें ये वीडियो…
ट्रेन में सफर कर रही लड़की रात में रील बना रही लड़की मा ने देखा और लड़की की रेल बना दी ,, दे थप्पड़ दे थप्पड़ ,,
क्या मां ने सही किया आपकी क्या राय है कमेंट में बताए 😂 pic.twitter.com/a2uTHx1ocI— TANVIR RANGREZ (@virjust18) November 16, 2025
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @virjust18 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि “ट्रेन में सफर कर रही लड़की रात में रील बना रही लड़की मां ने देखा और लड़की की रेल बना दी , दे थप्पड़ दे थप्पड़, क्या मां ने सही किया आपकी क्या राय है कमेंट में बताएं?’ वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा: “मां ने गलत किया, जब एक दरवाजा पहले से ही बेटी ने घेर लिया था तब वो अपनी रील दूसरे दरवाजे पर भी बना सकती थी”, दूसरे ने लिखा: “लड़की की मां ने अच्छा किया और बच्चों का ध्यान ट्रेन में सफर करते समय जरूर रखना चाहिए। क्योंकि रील के चक्कर में रियल लाइफ खत्म हो सकती है।”, तीसरे ने लिखा: “मां ने अच्छा किया और जोर से चार चपाटे लगाना चाहिए था ताकी वह याद रखती”।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
