-
Advertisement
ऊना में दर्दनाक हादसा: कार और ट्राले की भीषण टक्कर, महिला समेत तीन की मौ#त
Una Accident: ऊना जिले में टाहलीवाल-संतोषगढ़ सड़क पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार और ट्राले की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा तब हुआ जब पेट्रोल पंप से तेल भराकर सड़क पर मुड़ रहे एक भारी भरकम ट्राले को टाहलीवाल की दिशा से आ रही एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार में कुल पाँच लोग सवार थे। टक्कर की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग सहम गए। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
एक घायल चंडीगढ़ के पीजीआई रेफर
कार में सवार पांच लोगों में से तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में एक महिला भी शामिल है, जिनकी पहचान लुधियाना निवासी के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक गांव पूना के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में शेष दो कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत स्थानीय ऊना अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, एक घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए चंडीगढ़ के पीजीआई रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही दुर्घटना के कारणों की पड़ताल भी शुरू कर दी है।
सुनैना जसवाल
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

