-
Advertisement
Anti Chitta walkathon/ Himachal Police/ CM Sukhu
हिमाचल की आज सबसे बड़ी चुनौती है युवाओं को नशे के दलदल में जाने से रोकना….. पहाड़ी राज्य में चिट्टा तस्करी के बढ़ते मामले और युवाओं में बढ़ते नशे के चलन को रोकने के लिए सुखविंदर सरकार ने एक नई पहल शुरू की है. जिसके तहत राज्य भर में चिट्टा विरोधी मेगा वॉकथॉन का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में आज सीएम के गृह जिला हमीरपुर में हिमाचल पुलिस द्वारा एक भव्य मेगा वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इस मेगा वॉकथॉन में सीएम सुक्खू ने स्टूडेंट्स, यूथ और आम जनता सहित लगभग 10,000 लोगों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। मेगा वॉकथॉन ब्वायजस्कूल के मैदान से शुरू हो कर नादौन चौक, गांधी चौक, मुख्य बाजार, भोटा चौक और हथली खड्ड पुल से होते हुए दोसड़का स्थित पुलिस मैदान में जाकर संपन्न हुई…….
