-
Advertisement
हमीरपुर में एंटी चि#ट्टा वॉकथान: सीएम सुक्खू ने दिलाई शपथ ,सैकड़ों लोग हुए शामिल
Anti Chitta Walkathon: चिट्टा के खिलाफ प्रदेश सरकार की मुहिम के तहत हमीरपुर में आयोजित मेगा वॉकथान में सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने भाग लेकर इसे जड़ से खत्म करने का संकल्प लोगों को दिलाया है। सुबह ग्यारह बजे हमीरपुर बाल स्कूल खेल मैदान में पहुंचे सीएम सुक्खू ने सभी हजारों छात्रों को चिट्टा को खत्म करने के लिए शपथ दिलाई। वहीं इसके बाद सीएम सुक्खू ने पैदल यात्रा करके बस अड्डा, नादौन चौक होते हुए गांधी चौक व बाजार से तीन किमी तक पैदल चल कर दोसड़का पुलिस खेल मैदान में मेगा वॉकथान का समापन किया । इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक सुरेश कुमार, सुजानपुर विधायक कै रणजीत राणा के अलावा डा पुष्पेन्द्र वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, मंजीत सिंह डोगरा, निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुमन भारती के अलावा तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

सीएम सुक्खू ने कहा कि समाज का एक वर्ग जागरूक हो रहा है क्योंकि चिट्टा युवाओं को घेरता जा रहा है,इसके लिए सभी समाज चाहता है कि चिट्टा मुक्त हिमाचल बने और इसलिए सभी समाज के सभी वर्ग ने साथ दिया है और वॉकथान में बहुत अच्छा रिस्पासं मिला है। उन्होंने कहा कि चिट्टा में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। नशे के कारोबारियों ने बड़े-बड़े होटल व भवन बनाए है, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नई पीढी को बचाने की जिम्मेदारी मेरे उपर है और प्रदेश का बेटा होने के नाते चिट्टा मुक्त हिमाचल बनाने की नीति अपनाई है।

सीएम सुक्खू ने कहा कि चिट्टा आरोपियों को पकड़वाने के लिए लोग आगे आ रहे है और काफी लोग सूचनाएं भी दे रहे है। उन्होंने सभी लोगों से आवाहन किया है कि कही से कोई जानकारी मिलती है तो वह पुलिस को तुरंत सूचना दें ताकि प्राइज मनी से लोगों को लाभ हो। विपक्ष भी चिट्टा के खात्मे की मुहिम में सरकार के साथ है और विपक्ष को यह आंदोलन बहुत पहले शुरू करना चाहिए था और एनडीपीएस एक्ट लागू करने के लिए विपक्ष ने देरी की थी लेकिन कांग्रेस सरकार ने इस एक्ट की धारा में संशोधन करके लागू किया है। उन्होंन कहा कि विधानसभा में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर से निवेदन किया था तो उन्होंने इसका समर्थन दिया है जो बहुत बढ़िया है।
अशोक राणा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

