-
Advertisement
हिमाचल हाईकोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
Himachal High Court: हिमाचल हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। आज सुबह धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम ने हाईकोर्ट परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
हिमाचल हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं।@SukhuSukhvinder @jairamthakurbjp @Agnihotriinc @VikramadityaINC @JPNadda #shimla #himachalpradesh #HimachalHighCourt #BombBlasts #threats pic.twitter.com/7OPqhb52BZ
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) January 8, 2026
बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और पुलिस टीम मौके पर
जानकारी के अनुसार, यह धमकी हाईकोर्ट की आधिकारिक ईमेल पर एक अज्ञात शख्स ने भेजी है। ईमेल मिलते ही हाईकोर्ट प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी।सूचना मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और स्थानीय पुलिस की टीम ने पूरे परिसर की गहन जांच की। सुरक्षा के मद्देनज़र हाईकोर्ट की निगरानी बढ़ा दी गई है और आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हाईकोर्ट की सुरक्षा को लेकर सभी पुख्ता कदम उठाए गए हैं और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। साथ ही, धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए साइबर सेल द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने ईमेल भेजने वाले की जांच शुरू की
एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही प्रदेश हाईकोर्ट की सुरक्षा को लेकर सभी पुख्ता कदम उठाए जा रहे हैं। एहतियातन हाईकोर्ट में भी व्यापक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और स्थानीय पुलिस ने परिसर की गहन तलाशी ली। पुलिस ने ईमेल भेजने वाले की जांच शुरू कर दी है। बता, दें इससे पहले भी दो बार हाईकोर्ट को बम की धमकी मिली है।

