-
Advertisement
जयसिंहपुर में स्कूल बस हादसे की शिकार, बच्चे और अध्यापक घायल
School Bus Accident: कांगड़ा के जयसिंह उपमंडल के तहत एक सड़क हादसा हुआ है। यहां पर निजी स्कूल की बस पलट गई है। हादसा लाहट-शिवनगर रोड पर हुआ है। इस बस हादसे में 6 बच्चे और अध्यापक घायल हुए हैं। सभी घायलों को सिविल अस्पताल पालमपुर भेजा गया है। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
कांगड़ा में लाहट-शिवनगर रोड निजी स्कूल की बस पलट गई है। इस हादसे में 6 बच्चे और अध्यापक घायल हुए हैं। मंत्री यादवेंद्र गोमा घायल बच्चों का हाल जानने पालमपुर सिविल अस्पताल पहुंचे। #schoolbusaccident #accident #hospital #yadvindergoma pic.twitter.com/VuCpCvkBlF
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) January 27, 2026
छह बच्चों सहित दो शिक्षक और ड्राइवर व कंडक्टर थे बस में
मंगलवार सुबह लाहट पंचायत कार्यालय के पास एवीएम पाहड़ा स्कूल की बस अचानक पलट गई। बस के पलटने से बच्चों में चीखो पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए व बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। बस में छह बच्चों सहित दो शिक्षक और ड्राइवर व कंडक्टर थे। लोगों ने सभी को तुरंत निजी वाहनों में अस्पताल पहुंचा दिया। सभी घायलों को सिविल अस्पताल पालमपुर रेफर किया गया है।
रविंद्र
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

