-
Advertisement
RDG खत्म करना दुर्भाग्यपूर्ण, रविवार को कैबिनेट में होगी चर्चा- विक्रमादित्य की सासंदों को भी नसीहत
Vikramaditya Singh: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बजट को निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की RDG अगर राजनीतिक दृष्टि से खत्म की गई है तो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मुद्दे पर रविवार को कैबिनेट में चर्चा होगी। हिमाचल को इस बजट से काफी उम्मीदें थीं. लेकिन, हिमाचल का बजट में जिक्र नहीं किया गया। आजादी के बाद से ही हिमाचल को राजस्व घाटा अनुदान मिलता रहा, मगर उसे भी खत्म कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल के सरकार हिमाचल के हितों की बार-बार बात कर रही है। हिमाचल के लोग RDG बंद होने से दुखी हैं।
सत्ता पक्ष व विपक्ष एक साथ रखें केंद्र के सामने बात
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सवाल कांग्रेस-बीजेपी का नहीं, बल्कि हिमाचल के लोगों के हित से जुड़ा है। इस मुद्दे पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र में समक्ष बात रखनी चाहिए। हिमाचल के सभी सांसदों को भी हिमाचल के हित की बात केंद्र के समक्ष रखनी चाहिए। कुछ बातें पार्टी स्तर के ऊपर केवल हिमाचल के हितों के लिए होनी चाहिए। सत्ता पक्ष व विपक्ष को एक साथ हिमाचल की बावाज पीएम मोदी , वित मंत्री के सामने रखी चाहिए
नई ड्रेनेज पॉलिसी लाने जा रहा विभाग
वहीं राज्य में सड़कों की स्थिति पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में लोक निर्माण विभाग के तहत आने वाली 435 सड़कें बंद हैं। सड़कों को खोलने का काम जारी है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विभाग नई ड्रेनेज पॉलिसी लाने जा रहा है,जिससे सड़कों को नुकसान से बचाया जा सकेगा. उन्होंने बताया कि नालों का पानी सड़कों में आने से सड़कों को बड़ा नुकसान होता । इसलिए अब तक यू शेप में बनाई जाने वाली नालियों को अब वी शेप में बनाया जाएगा। नई ड्रेनेज पॉलिसी को डीपीआर में भी शामिल किया जा रहा है।
संजू चौधरी
