-
Advertisement
दिल्ली से लौटते ही CM सुक्खू का बीजेपी नेताओं पर पलटवार, बोले -PM मोदी से हिमाचल हित की बात करें
CM Sukhwinder Singh Sukhu: सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली से शिमला लौट आए। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। केंद्र सरकार ने हिमाचल को मिलने वाली आरडीजी ग्रांट बंद कर दी है, जिससे राज्य को होने वाले नुकसान सहित कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सीएम ने हाईकमान को इन समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। सीएम सुक्खू ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मिलने का समय मांगा था, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई।सीएम सुक्खू दिल्ली में रुकने का कार्यक्रम बताया जा रहा था, लेकिन 12 फरवरी को कैबिनेट बैठक होने के कारण वह शिमला लौट आए।
हिमाचल हित में नेता प्रतिपक्ष को आना चाहिए था
सीएम सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जयराम ने झूठ कहा कि उन्हें सर्वदलीय बैठक में नहीं बुलाया गया। हिमाचल हित में आना चाहिए था। दोषारोपण के बजाय केंद्र सरकार से हिमाचल का पक्ष रखें। जयराम सरकार के समय 54 हजार करोड़ रुपये आरडीजी आई, जबकि कांग्रेस सरकार के समय 17 हजार करोड़ रुपये आई। इसके बावजूद कर्मचारियों के वित्तीय लाभ क्यों नहीं दिए गए। राज्य सरकार उचित कदम उठा रही है और आम लोगों को ठेस पहुंचाने वाला कोई फैसला नहीं लिया है। जय राम ठाकुर उनको दोष देने के बजाय PM मोदी से मिलकर प्रदेशहित का मुद्दा उठाएं। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को अपने सांसदों और विधायकों को साथ लेकर PM मोदी से मिलने जाना चाहिए। भाजपा को उन्हें कोसने के बजाय केंद्र सरकार से हिमाचल के लिए मदद लानी चाहिए।
बीजेपी सरकार की तुलना में आधे है
डॉ. राजीव बिंदल के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि बीजेपी सरकार की तुलना में कांग्रेस सरकार ने निगम-बोर्डों में आधे ही अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सलाहकार नियुक्त किए हैं और वे बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने समझदारी से नियुक्तियां की हैं, जबकि बीजेपी सरकार ने 54 हजार करोड़ की फिजूलखर्ची की थी। . मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के समय उन्होंने प्रदेश की स्थिति श्रीलंका जैसी बताई थी, लेकिन अब हालात में सुधार किया गया है। उन्होंने बीजेपी सरकार पर गलत तरीके से लोन लेने का आरोप लगाया और कहा कि आरडीजी राज्य का अधिकार है।
नौकरियां खत्म नहीं होंगी, किसी भी तरह के पद खत्म नहीं
सीएम सुक्खू ने कहा सरकार नौकरियां खत्म नहीं करेगी और किसी भी तरह के पद खत्म नहीं होंगे। 54 हजार करोड़ रुपये आरडीजी लेने वालों से ज्यादा रोजगार देंगे। सीएम सुक्खू ने ओपीएस पर स्टैंड क्लीयर करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन योजना बंद नहीं की जाएगी। सीएम सुक्खू ने कहा कि कल सर्वदलीय बैठक बुलाई है, इसमें आरडीजी खत्म होने से उपजे हालात पर चर्चा होगी। सरकार ने 16 फरवरी से विधानसभा सत्र भी बुला लिया है। तीन बैठकों का शेड्यूल तय कर दिया गया है, बाकी के सत्र पर अभी फैसला होना है।
पी. चिदंबरम ने आरडीजी बंद होने पर हैरानी जताई
सीएम सुक्खू ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में संगठन की बैठक में हिस्सा लिया और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम से प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर चर्चा कीहै। उन्होंने कहा कि पी. चिदंबरम ने भी आरडीजी बंद होने पर हैरानी जताई और इस विषय पर सुझाव दिएहै।
संजू चौधरी

