-
Advertisement
बद्दी के स्पा सेंटर्स में चल रहा था दे#ह व्यापार, पुलिस ने 17 को किया रेस्क्यू-थाईलैंड की युवतियां भी शामिल
Sex Racket Baddi : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार के नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ा एक्शन किया है। बद्दी पुलिस की टीम ने दावत चौक स्थित एक कॉम्प्लेक्स में एक साथ चार स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चारों सेंटरों से कुल 17 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें दो थाईलैंड की युवतियां भी शामिल हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ युवतियों को नौकरी का झांसा देकर यहां लाया गया था। पुलिस ने संबंधित स्पा सेंटर संचालकों व प्रबंधकों सहित छह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हैं।
पुलिस कर्मियों को नकली ग्राहक बनाकर अंदर भेजा
बद्दी पुलिस को पिछले कुछ समय से स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियां संचालित किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद एसपी विनोद धीमान के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने सुनियोजित योजना के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को नकली ग्राहक बनाकर अंदर भेजा गया और पहले से तैनात टीमों ने कांप्लेक्स को घेरकर एक साथ रेड कर दी। पुलिस की इस कार्रवाई में चारों स्थानों से कुल 17 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें दो थाईलैंड की नागरिक युवतियां भी शामिल हैं। जांच के उपरांत पुलिस ने संबंधित स्पा सेंटर संचालकों व प्रबंधकों सहित छह आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत थाना बद्दी में चार अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। एसपी विनोद धीमान ने कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिलाओं के शोषण और मानव तस्करी से जुड़े मामलों में पुलिस भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई करती रहेगी।
https://twitter.com/himachal_abhi/status/2022539534538543375

