-
Advertisement
शिवरात्रि की सुबह मंडी के सराज में दर्दनाक हादसा, तीन युवकों की मौ#त,एक गंभीर
Mandi Accident: मंडी के सराज में शिवरात्रि की सुबहएक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। दो युवकों ने मौके पर जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा।
गाड़ी बगस्याड निवासी योगराज की
जानकारी के अनुसार सुबह चार युवक गाड़ी लेकर निकल गए। लंबाथाच-कलहणी सड़क पर बूनालीधार के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। यह गाड़ी बगस्याड निवासी योगराज की है और हादसे में योगराज के बेटे हार्दिक का भी निधन हो गया है। गाड़ी गिरने की आवाज सुनते ही लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे लोग सभीघायलों को उठाकर अस्पताल ले गए जहां पर दो युवकों को चिकित्सक ने मृत घोषित किया जबकि तीसरे ने थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक आईटीआई में पढ़ाई कर रहे थे। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जहां आरंभ पर दी है।
संजीव कुमार

