-
Advertisement
हिमाचल में राज्यसभा सीट के लिए 16 मार्च को मतदान, राजनीतिक हलचल तेज
Rajya Sabha Elections: हिमाचल प्रदेश समेत 10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इन चुनावों के लिए 26 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी। 5 मार्च नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 9 मार्च तय की गई है। मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। 16 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
9 अप्रैल को पूरा हो रहा है इंदु गोस्वामी का कार्यकाल
हिमाचल से राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी का छह साल का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को पूरा हो रहा है। इससे पहले नए राज्यसभा सदस्य के चयन के लिए चुनाव कराए जाएंगे।चुनाव आयोग की अधिसूचना के बाद हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। जाहिर है वर्ष 2024 में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव हुआ था और कांग्रेस विधायकों की ओर से क्रॉस वोटिंग करने से कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा की ओर से दिए गए प्रत्याशी हर्ष महाजन राज्यसभा का चुनाव जीत गए थे।
संजू चौधरी

