-
Advertisement
जोगिंद्रनगर में संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, एसपी मंडी भी मौके पर
Woman’s body found: मंडी जिले में जोगेंद्रनगर के तहत वार्ड नंबर 6 आरठी गांव के समीप झाड़ियों में संदिग्ध हालात में महिला की लाश मिली है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडी के एसपी विनोद कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने संदिग्ध हालात में मौत पर संज्ञान लिया है व हत्या की आंशका जताकर गहन जांच शुरू कर दी है।
महिला का पति बीमार बताया जा रहा है
जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय मणि देवी निवासी गांव भजेरा डाकघर द्रुब्बल शहर से सटे आरठी गांव में ठहरी हुई थी। देर रात अप्पर गरोडू के नजदीक उनका शव बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि पास के भवन से उसे किसी ने धक्का देकर नीचे फेंक दिया है।महिला विवाहित थी व उसका पति बीमार बताया जा रहा है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। एसपी विनोद कुमार का कहना है कि महिला की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी रहस्य खुलेंगे। बहरहाल स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
लक्की शर्मा
