-
Advertisement
बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बीजेपी का तीखा हमला, बिंदल बोले-सरकारी अधिकारियों पर हमले कर रहा माफिया
Dr. Rajeev Bindal: हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और माफिया राज को लेकर बीजेपी ने प्रदेश सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने धर्मशाला में मीडिया से बातचीत के दौरान राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का कोई भी नागरिक सुरक्षित नहीं है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले अधिकारी भी माफिया के निशाने पर हैं।
माफिया पर कठोर कार्रवाई करने की मांग
उन्होंने आरोप लगाया कि नालागढ़, ऊना, बिलासपुर और सिरमौर जैसे क्षेत्रों में माफिया और गैंगवार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के करीब 40 महीनों के शासनकाल में प्रदेश की जनता को “40 जख्म” मिले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ढिलाई और कमजोर नीतियों के कारण माफिया के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे अब खुलेआम सरकारी अधिकारियों पर हमले कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार से कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करने और माफिया पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
रविंद्र चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

