-
Advertisement
सौतेला पिता बना हैवान: मासूम की ले ली जा#न , दबाने जा रहा था तो लोगों ने पकड़ा
Murder in Solan: सोलन जिले में सलोगड़ा क्षेत्र के बालूघाटी में हुई दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां पर सौतेले पिता ने मासूम बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। ढाई साल के बच्चे को मारने के बाद जब वह उसे दबाने जा रहा था तो ग्रामीणों ने पकड़ लिया और इस मामले का पता चला। पुलिस नेआरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी पारदर्शिता और गंभीरता से की जा रही है।
बच्चे की मां ने दूसरा विवाह किया था
जानकारी के अनुसार बालूघाटी में एक मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। बच्चे की मां ने दूसरा विवाह किया था और यह बच्चा पहले पति का था, जो दूसरे पति को पसंद नहीं था। तैश में आकर सौतेले पिता ने मासूम की जान ले ली। जब वह उसे दबाने जा रहा था तो ग्रामीणों ने शक का आधार पर पकड़ लिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने कई पहलुओं पर गहनता से पड़ताल की। पुलिस जांच में खुलासा हुआ किबच्चे का सौतेला पिता ही इस जघन्य वारदात का आरोपी है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। साथ ही फॉरेंसिक टीम द्वारा भी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं, ताकि मामले की हर कड़ी को मजबूती से जोड़ा जा सके।
नरेंद्र
