-
Advertisement
शिमला में फ्लैट के अंदर मिला सेवानिवृत अधिकारी का श#व, कांगड़ा के रहने वाले थे प्रवेश कुमार
Deadbody Found in shimla: शिमला में एक सेवानिवृत अधिकारी का शव बरामद किया गया। अधिकारी का शव न्यू शिमला के सेक्टर-04 और ब्लॉक-50 के फ्लैट से बरामद हुआ है।मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया है। मृतक की पहचान कांगड़ा के थुरल निवासी प्रवेश कुमार (50 साल) पुत्र बिहारी लाल के तौर पर हुई है।
कुछ समय पहले ही ली थी स्वैच्छिक रिटायरमेंट
जानकारी के अनुसार प्रवेश कुमार राज्य बिजली बोर्ड से बतौर अधिशासी अभियंता रिटायर थे। उन्होंने कुछ समय पहले ही स्वैच्छिक रिटायरमेंट ली थी।वे घर पर अकेले रहते थे। शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे तक प्रवेश कुमार ने जब फ्लैट का दरवाजा नहीं खोला, तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा और बेड पर प्रवेश कुमार का शव बरामद किया।
साल 2021 में निधन हो चुका था पत्नी का
बताया जा रहा है कि वह, कुछ समय से मानसिक तनाव में थे और एंग्जायटी की दवाइयां ले रहे थे। उनकी पत्नी का साल 2021 में निधन हो चुका था। उनकी कोई संतान भी नहीं थी। आईजीएमसी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असर कारणों का पता चल पाएगा।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

