-
Advertisement
ऊना में दर्दनाक हादसा- पहले ही दिन स्कूल बस की चपेट में आई दो बच्चियां, एक पीजीआई रेफर
Una Accident: ऊना में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर रक्कड़ कालोनी स्थित एक निजी स्कूल की बस की चपेट में दो बच्चियां आ गई। हादसे में दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें एक को ऊना अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। दोनों घायल बच्चियां सगी बहने हैं और आज स्कूल के पहले ही दिन उनके साथ ये हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एलकेजी व यूकेजी की छात्राएं
जानकारी के अनुसार सरी गांव निवासी सुशील की बेटियां आशश्वी व परीक्षा, जो माउंट कार्मल स्कूल में एलकेजी व यूकेजी की छात्राएं हैं। आज स्कूल के पहले दिन दोनों इसी बस से घर लौट रही थी। दोनों जब बस से उतर गई और जब चालक बस को मोड़ रहा था, उसी दौरान दोनों बस के नीचे आ गईं। हादसे में बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन में से एक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जबकि दूसरी का इलाज ऊना में हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुनैना जसवाल
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

