-
Advertisement
संदिग्ध व भ्रष्टाचार में संलिप्त अफसरों की सीधे छुट्टी, CM Sukhu के तेवर देख नौकरशाही में हलचल तेज
CM Sukhu : हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाते हुए संदिग्ध सत्यनिष्ठा वाले अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश पर ऐसे अधिकारियों को अहम सरकारी पदों से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान उठे इस मुद्दे पर सीएम सुक्खू ने स्पष्ट किया कि सरकार केवल आश्वासन देने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों पर सीधी कार्रवाई की जा रही है।
आने वाले समय में और भी कड़े कदम उठाए जाने की संभावना
सीएम सुक्खू ने दो टूक कहा कि जिन अधिकारियों की सत्यनिष्ठा संदिग्ध पाई गई है, उन्हें संवेदनशील पदों पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। सीएम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। इसी के तहत ओडीआई श्रेणी में आने वाले अधिकारियों को चिन्हित कर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से हटाया जा रहा है, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार लाया जा सके। सरकार के इस फैसले से नौकरशाही में हलचल तेज हो गई है और आने वाले समय में और भी कड़े कदम उठाए जाने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल आज से शुरू हुए विधानसभा के बजट सत्र के पार्ट दो के दौरान बीजेपी विधायक सतपाल सिंह सत्ती के प्रश्न और जयराम ठाकुर के अनुपूरक प्रश्न पर सीएम सुक्खू जवाब दे रहे थे।
-पंकज शर्मा
