-
Advertisement
भारी बारिश के बीच PWD मल्टीटास्क वर्कर्स का प्रदर्शन, सरकार से पॉलिसी बनाने की मांग
PWD Multitask Workers Protest: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण के तीसरे दिन आज चौड़ा मैदान में पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत मल्टीटास्क कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। भारी बारिश के बावजूद कर्मियों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। PWD मल्टी टास्क वर्कर यूनियन के अध्यक्ष शेर सिंह ने कहा कि मल्टीटास्क वर्कर पिछले चार वर्षों से लगातार अपनी मांगें सरकार तक पहुंचा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
एक ठोस पॉलिसी बनाने की मांग
उन्होंने बताया कि यूनियन की मुख्य मांग एक ठोस पॉलिसी बनाने की है, ताकि उन्हें भी न्यूनतम वेतन मिल सके और वे अपने परिवार का भरण-पोषण सही ढंग से कर सकें। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मल्टीटास्क वर्करों को मात्र 5500 प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है, जबकि वे सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्य करते हैं। पूरे प्रदेश में लगभग 4800 मल्टीटास्क वर्कर कार्यरत हैं, जिनका भविष्य अनिश्चित बना हुआ है। यूनियन ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
संजू सौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

