-
Advertisement
DC Mandi | Mother | Emotional |
मंडी में आई प्राकृतिक आपदा में अपने बेटे को खो चुकी एक बुजुर्ग मां ने डीसी मंडी अपूर्व देवगन से मुलाकात की। डीसी को देखते ही मां भावुक हो गईं और उन्हें अपने बेटे राहुल की झलक दिखी। यह मुलाकात डीसी के जन्मदिन पर हुई। इसका एक 19 सेकंड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह घटना 20 मार्च को डीसी अपूर्व देवगन के जन्मदिन पर हुई। रुकमणी अपने दिवंगत बेटे राहुल के दोस्त राधे श्याम के साथ सुंदरनगर से डीसी कार्यालय मंडी पहुंची थीं। डीसी के केबिन में प्रवेश करते ही रूकमणी की आंखों से आंसू बहने लगे। रूकमणी ने अपूर्व देवगन को गले लगा लिया और भावुक हो गईं। डीसी मंडी ने भी उनकी भावनाओं को समझते हुए उन्हें सांत्वना दी। इस भावुक पल को राधे श्याम ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। राधे श्याम ने बताया कि रूकमणी को डीसी मंडी में अपने बेटे राहुल की छवि दिखती है, जिसके कारण वह उनसे मिलने आई थीं। इस दौरान डीसी अपूर्व देवगन ने रूकमणी को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन ने हादसे में लापता लोगों को खोजने के लिए हर संभव प्रयास किए थे।

