-
Advertisement
हिमाचल में न्यूनतम दिहाड़ी हुई 750 रुपये, इन कर्मियों का मानदेय भी बढ़ा
Himachal Budget: हिमाचल प्रदेश के वित्त वर्ष 2026-27 के बजट का आकार घट गया है। सरकार ने इस वर्ष 54,928 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, जो पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के मुकाबले कम है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का वित्त वर्ष 2025-26 में राज्य का बजट 58,514 करोड़ रुपये था, जबकि इस बार यह घटकर 54,928 करोड़ रुपये रह गया है। इस तरह नए बजट में पिछले वर्ष की तुलना में कुल 3,586 करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई है।
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दैनिक वेतन भोगियों (Daily Wagers) की न्यूनतम दिहाड़ी बढ़ाकर ₹750 प्रति दिन करने की घोषणा की है, साथ ही विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे अब उन्हें 11,500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी 1000 रुपये बढ़ाकर 8,300 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। आंगनवाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 1000 रुपये बढ़ाकर 6,800 रुपये प्रतिमाह किया गया है।
आशा वर्करों को भी 1000 रुपये की बढ़ोतरी के साथ अब 6,800 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे, जबकि सिलाई शिक्षकों के मानदेय में भी 1000 रुपये की वृद्धि की जाएगी।
मिड-डे मील वर्करों को 500 रुपये बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रतिमाह, वॉटर कैरियर (शिक्षा विभाग) को 500 रुपये बढ़ाकर 6,000 रुपये और जल रक्षकों को 500 रुपये बढ़ाकर 6,100 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
जल शक्ति विभाग के मल्टी पर्पज वर्करों को 500 रुपये बढ़ाकर 6,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे, वहीं लोक निर्माण विभाग के मल्टी टास्क वर्करों को 500 रुपये प्रतिमाह बढ़ोतरी दी जाएगी।
पैरा फिटर और पंप ऑपरेटर को 500 रुपये बढ़ाकर 7,100 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। पंचायत चौकीदारों का मानदेय 500 रुपये बढ़ाकर 9,000 रुपये प्रतिमाह और राजस्व चौकीदारों का 500 रुपये बढ़ाकर 6,800 रुपये प्रतिमाह किया गया है।
राजस्व नंबरदारों को 500 रुपये बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। SMC अध्यापकों, IT शिक्षकों, SPOs और पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों के मानदेय में भी 500 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की गई है।
विभिन्न श्रेणियों का मानदेय बढ़ाया
सीएम ने स्वास्थ्य अधिकारियों सहित फार्मासिस्ट, एएनएम, स्टाफ नर्स सहित अन्य श्रेणियों के कर्मियों का वेतन बढ़ाने की घोषणा की। स्टाफ नर्स का वेतन 13,925 से बढ़ाकर 25,000 करने की घोषणा की।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

