-
Advertisement
भारत का ये शहर है आइसक्रीम कैपिटल ऑफ इंडिया और पहचान है ‘गड़बड़’
Ice Cream Capital of India: आइसक्रीम हर मौसम के लिए एक बेहतरीन ट्रीट है। गर्मियों में, आप अपने पसंदीदा फ्लेवर की आइसक्रीम का एक स्कूप खाकर ठंडक पा सकते हैं और सर्दियों में, आप अपने पसंदीदा गरमा गरम पाई के स्लाइस के साथ अपने पसंदीदा फ्लेवर की आइसक्रीम का आनंद लेकर ठंड के मौसम का भरपूर मज़ा ले सकते हैं।

क्या आप जानते हैं कि भारत के एक शहर में आइसक्रीम सिर्फ एक डेजर्ट नहीं, बल्कि रोजाना की आदत है। ये शहर है कर्नाटक का मंगलुरु । इसे आइसक्रीम कैपिटल ऑफ इंडिया’ कहते है। यहां पर लोग डिनर के बाद बिना मौसम देखे पार्लर्स की ओर चल पड़ते हैं।मंगलुरु में आइसक्रीम का कोई सीजन नहीं होता। यहां मानसून की बारिश में भी पार्लर्स खचाखच भरे रहते है।. अक्टूबर से मार्च का समय यहां घूमने और ठंडी डिशेज को एन्जॉय करने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है।

कहते हैं 20वीं सदी की शुरुआत में यहां आइसक्रीम का आगाज हुआ, जिसे स्थानीय लोगों ने अपनी पसंद के अनुसार बखूबी ढाल लिया। शुरुआत में यह एक विदेशी शौक था, लेकिन धीरे-धीरे यह हर गली-नुक्कड़ की पहचान बन गया। मैंगलोर की पहचान है ‘गड़बड़’, जिसमें आइसक्रीम, ताजे फल, जेली और नट्स की कई परतें होती हैं। अगर आप ने मंगलुरु में ‘गड़बड़’ नहीं खाई, तो समझो आपका सफर अधूरा ही रह गया

जहां तक फ्लेवर्स का सवाल है तो यहां के फ्लेवर्स ग्लोबल ट्रेंड्स से नहीं, बल्कि क्षेत्रीय स्वाद जैसे कटहल, टेंडर कोकोनट और ‘पानक’ से प्रेरित होते है।आप को हैरत होगी कि ‘आइडियल’, ‘पब्बास’ और ‘हांग्यो’ जैसे बड़े ब्रांड्स की शुरुआत इसी मिट्टी से हुई है। यहां के कुछ पार्लर्स इतने बड़े हैं कि एक साथ 300 से ज्यादा लोग बैठकर आइसक्रीम का लुत्फ उठा सकते हैं।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

