-
Advertisement
Foreigner | Videshi Mahila | Rajasthan Police |
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जयपुर में विदेशी महिला टूरिस्ट को छूते युवकों को दिखाया गया है। वायरल हुए इस वीडियो में एक विदेशी महिला पुरुषों के एक समूह से घिरी हुई दिखाई दे रही है, जो सेल्फी लेने के बहाने आक्रामक तरीके से उसका वीडियो बना रहे हैं और उसे छू रहे हैं। पर्यटक विनम्रता बनाए रखने की कोशिश करती है, यहां तक कि झिझकती हुई मुस्कान भी देती है, लेकिन उसकी शारीरिक भाषा कुछ और ही कहानी बयां करती है। चारों ओर से घिरी होने के कारण वह स्पष्ट रूप से फंसी हुई दिखती है। इस दौरान कई लोग तो बिना सहमति के उसके कंधों पर हाथ भी रख देते हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर्स भडक गए हैं। वह युवाओं के समूह के खिलाफ एक्शन की बात कर रहे हैं।

