-
Advertisement
न#शे का सामान लेकर शिमला आ रहे थे हरियाणा के पांच तस्कर, पुलिस ने धर लिए
Himachal Police: जिला शिमला में पुलिस टीम ने तारादेवी-टूटू बाईपास क्षेत्र में एक कार से चिट्टा बरामद किया गया है। हरियाणा नंबर की इस कार में पांच लोग सवार थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। ये लोग चिट्टा लेकर शिमला आ रहे थे, लेकिन पुलिस ने बीच रास्ते में ही पकड़े गए।
कार से मिला 94 ग्राम चिट्टा
पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने सूचना के आधार पर तारादेवी-टूटू बाईपास क्षेत्र में एक स्विफ्ट कार ( HR12AX5838) को रोका और तलाशी ली। कार से 94 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया। कार में सवार पांच आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए आरोपियों में अन्जीत (34 वर्ष), पुत्र जोगिन्दर सिंह, निवासी डा. सैरी, तहसील खरखोदा, जिला सोनीपत ,इरफान (38 वर्ष), पुत्र निजामुदीन, निवासी वीपीओ तलोह, जिला झज्जर,रविकांत (30 वर्ष), पुत्र सुरेन्द्र, निवासी गांव खान्डा, तहसील खरखोदा, जिला सोनीपत, मुकेश (47 वर्ष), पुत्र लालचंद, निवासी वीपीओ खडीखुमार, जिला झज्जर व नरेन्द्र (38 वर्ष), पुत्र मुख्तयार सिंह, निवासी वीपीओ खान्डा, तहसील खरखोदा, जिला सोनीपत शामिल है।
पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला
पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। तलाशी के दौरान कार में सवार पांचों व्यक्तियों के कब्जे से 94 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने चिट्टा बेचने के इरादे से शिमला लाने की बात स्वीकार की है। सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना वेस्ट, शिमला में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। अदालत से उन्हें पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

