-
Advertisement
पुरुषों के बच्चादानी के ऑपरेशन किए, सीएम सुक्खू बोले- दोषियों को भेजेंगे सलाखों के पीछे
Himcare Scheme: हिमाचल विधानसभा के बजट सेशन में आज हिमकेयर योजना को लेकर गहमागहमी हो गई। सीएम सुखविंदर सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कई बार तीखी नोकझोंक हुई। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पलटवार किया है उन्होंने कहा कि हिम केयर योजना में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है। यह क़रीब 100 करोड़ रुपए का घोटाला है। जयराम ठाकुर इस पूरे मामले की जांच सिटिंग जज से इसलिए करवाने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि वे इसे टालना चाहते हैं।
पुरुषों के बच्चादानी के ऑपरेशन किए
सीएम सुक्खू ने कहा कि हिम केयर योजना में पुरुषों के बच्चादानी के ऑपरेशन किए गए। इतना ही नहीं, कई मरीज़ों को एक्सपायर Eye Lens भी डाल दिए गए। सरकार ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। सरकार मरीज़ों के लिए अलग इंश्योरेंस पॉलिसी के बारे में विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार में जितने घोटाले हुए है, सरकार सभी की जांच कराएगी। इसमें दोषियों को सलाखों के पीछे भेजेंगे।
छह बजे पीएम मोदी के साथ ऑनलाइन मीटिंग
सीएम सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार ने डीज़ल- पेट्रोल पर जो एक्साइज़ ड्यूटी कम की है, इसके असर के बारे में फ़िलहाल उन्हें जानकारी नहीं है। आज शाम साढ़े छहबजे पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनकी ऑनलाइन मीटिंग । उन्होंने कहा कि प्रदेश में डीज़ल-पेट्रोल की सप्लाई सामान्य है। सरकार इस पर नज़र बनाए हुए है
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

