-
Advertisement
मनाली में बर्फ में फंसा केरल का ट्रैकर, मनाली पुलिस ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल
Himachal News: कुल्लू जिले के मनाली में व्यासकुंड की ओर ट्रैकिंग पर निकला केरल का युवक बर्फ में फंसा गया। पुलिस को जब इस की सूचना मिली तो मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया। केरल के मलप्पुरम निवासी 20 वर्षीय अर्शद नरिक्कोट्टु मेचेरी अकेले ट्रैकिंग पर निकला था। धुंधी ब्रिज से लगभग 2 से 3 किलोमीटर ऊपर बर्फ में अर्शद के जूते गीले हो गए, जिससे वह आगे नहीं बढ़ पाया और फंस गया। अत्यधिक ठंड के कारण ट्रैकर की हालत निरंतर बिगड़ी गई फिर उसने 112 हेल्पलाइन पर पुलिस को सूचित किया।
अकेले ट्रेकिंग पर जाना जानलेवा हो सकता है
पुलिस थाना मनाली में सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद अटल टनल रोहतांग की सुरक्षा में तैनात सब-इंस्पेक्टर राज कुमार अपनी टीम के साथ व्यासकुंड रवाना हुए। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया तथा अर्शद को अपनी पीठ पर उठाकर सुरक्षित स्थान तक लाया गया। मनाली पुलिस ने पर्यटकों से आग्रह किया कि वो अकेले ट्रेकिंग पर न जाएं। अकेले ट्रेकिंग पर जाना जानलेवा हो सकता है, इसलिए ट्रैकरों के साथ ग्रुप में ट्रैकिंग करें।
तुलसी बाबा
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

