-
Advertisement
एंट्री टैक्स के खिलाफ हरियाणा के लोगों ने जाम किया बरोटीवाला बैरियर, आवाजाही बंद
Himachal News: हिमाचल सरकार द्वारा बाहरी राज्यों के वाहनों पर भारी एंट्री टैक्स बढ़ाने के फैसले के विरोध में पंजाब के बाद आज हरियाणा में भी प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। हिमाचल की हरियाणा से सटी सीमा पर रहने वाले लोगों ने हिमाचल सीमा पर स्थित बरोटीवाला बैरियर को बंद कर दिया, जिससे दोनों राज्यों के बीच आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। बरोटीवाला व मड़ावाला के बॉर्डर पर हरियाणा साथ लगते स्थानीय गांव के लोगों ने सैकड़ो लोग सुबह 7बजे सड़क पर पहुंचे और चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हिमाचल प्रदेश की सरकार की तरफ से जो एंट्री टैक्स बढ़ाया वह बिल्कुल गलत है l हिमाचल प्रदेश सरकार एक बार फिर सोचे।
फैक्ट्रियों की बसें और आम लोग बॉर्डर पर फंसे
जाम के कारण फैक्ट्रियों की बसें और आम लोग बॉर्डर पर फंस हुए हैं। उद्योगों के अलावा आमजन के रास्ता भी फिलहाल जाम कर दिया गया है। बरोटीवाला-नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में जाम के चलते उत्पादन गतिविधियां प्रभावित होने की आशंका है, जिससे आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। उद्योगों में शुरू होने वाली नौ बजे की शिफ्ट कर्मियों कब उद्योग में नहीं पहुंच पाने से शुरू नहीं हो सकी है। अधिकारियों की गाड़ियां भी हिमाचल में एंट्री नहीं कर सकीं। बॉर्डर पर स्थिति को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा असर देखने को मिल सकता है।
31 मार्च को सभी एंट्री पॉइंट बंद करने का ऐलान
रविवार को बारिश के बीच पंजाब के विभिन्न संगठनों के सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने भरतगढ़-नालागढ़ को जोड़ने वाले दो अहम स्टेट हाईवे पंजेहरा रोड और दभोटा रोड को करीब ढाई घंटे तक जाम किया था। प्रदर्शनकारियों ने एलान किया कि 31 मार्च आधी रात के बाद किसी भी समय पंजाब-हिमाचल के सभी एंट्री पॉइंट अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कीरतपुर साहिब-मनाली नेशनल हाईवे, घनौली-भरतगढ़ मार्ग समेत रूपनगर जिले के 11 और पूरे पंजाब के 33 एंट्री पॉइंट बंद करने की चेतावनी दी गई है।
नरेंद्र
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

