-
Advertisement
भाई के घर रुका था रात को सुबह कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, आरोपी अरेस्ट
Himachal Murder News: जिला कांगड़ा के तहत जयसिंह पुर में एक दिल को दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां पर लंबागांव क्षेत्र के कुटाहण गांव एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति सन्नी कुमार को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आरोपी का भाई दूसरे कमरे में सो रहा था
प्राप्त जानकारी के अनुसार सन्नी कुमार निवासी लंबागांव रविवार को पत्नी काल्टी देवी को झाड़-फूंक के लिए कहीं लेकर गया था। देर रात करीब 12 बजे वह अपनी पत्नी को लेकर कुटाहण में अपने भाई के घर पहुंचा। सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे सन्नी कुमार ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय आरोपी का भाई दूसरे कमरे में सो रहा था। जैसे ही उसे वारदात का पता चला, उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
बीड़ बैजनाथ का रहने वाला है आरोपी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। महिला दो छोटे बेटे और एक बेटी हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी मूल रूप से बीड़ बैजनाथ का रहने वाला है, लेकिन उसका परिवार पिछले कई दशकों से लंबागांव में रह रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
रविंद्र चौधरी

