-
Advertisement
शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन Dr. Rajesh Sharma की बहन करिया स्कूल से रिटायर,भावुक-प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित
Dr. Rajesh Sharma : जिला चंबा के करिया स्कूल में आज एक भावुक और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। यह अवसर उनके लिए विशेष रूप से यादगार रहा, क्योंकि उनकी बहन रेखा शर्मा इसी विद्यालय से आज सेवानिवृत्त हुईं। डॉ. शर्मा ने अपनी बहन श्रीमती रेखा शर्मा के 32 वर्षों के उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक
डॉ. राजेश ने कहा कि जिन स्कूलों को सीबीएसई में कन्वर्ट किया जा रहा है, वह मुख्यमंत्री का एक सकारात्मक और दूरदर्शी निर्णय है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को और ऊंचाइयों तक ले जाना है, ताकि प्रदेश के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और अवसर मिल सकें। डॉ. शर्मा ने उपस्थित शिक्षकों और अभिभावकों से आह्वान किया कि शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए सभी का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ ने सेवानिवृत्त शिक्षिका के योगदान को सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति ने इसे और भी खास बना दिया।
-अमित महाजन
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

