-
Advertisement
हनुमान जयंती पर जाखू मंदिर में CM सुक्खू व नेता प्रतिपक्ष ने नवाया शीश, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Hanuman Jayanti: हनुमान जन्मोत्सव (हनुमान जयंती) पर ऐतिहासिक जाखू मंदिर में सुबह से है श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है। मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खुलते ही संकट मोचक के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु कतारों में खड़े नजर आए। CM सुखविंदर सिंह सुक्खू व उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर , नेता प्रतिक्ष,मंत्रीगण व विधायकों ने भी मंदिर में शीश नवाया औऱ बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मंदिर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
सुबह 7 बजे विशेष आरती की गई
मंदिर में सुबह 7 बजे विशेष आरती की गई। इसके बाद 7:30 बजे हनुमान जी को हलवे का भोग लगाया गया। 9 से 12:00 बजे तक 12वां अखंड श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद भजन कीर्तन कार्यक्रम से पहाड़ों की रानी शिमला भक्तिमय हो गयी।
विदेशों से भी लोग आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पहुंचते है
मंदिर के पुजारी पंडित रामलाल शर्मा ने सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस मंदिर का इतिहास बहुत ही प्राचीन है। रामायणकाल से इस मंदिर का इतिहास जुड़ा है।उन्होंने कहा वर्षों से मंदिर में हनुमान जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।वर्ष में दो बार हनुमान जयंती यहां मनाई जाती है।देश के साथ विदेशों से भी लोग भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यहां पहुंचते हैं उन्होंने कहा कि यह सभी शृद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है
खुशहाली समृद्धि के लिए हवन किया
CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज राजेश धर्माणी, कमलेश ठाकुर व विधायक सुरेश कुमार का जन्मदिन भी है उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि आज मंदिर में प्रदेश की खुशहाली समृद्धि और आत्मनिर्भर के लिए हवन भी किया गया। उन्होंने कहा कि प्रभु राम की प्रतिमा की फारेस्ट क्लियरेंस मिलते ही जल्द स्थापित किया जाएगा।
राजेश धर्माणी और विक्रमादित्य सिंह ने भी की पूजा
मंत्री राजेश धर्माणी और विक्रमादित्य सिंह ने भी इस मौके पर सभी प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु राम और भगवान हनुमान का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।उन्होंने कहा कि यही आशा करते हैं कि प्रभु राम के आदर्शों पर चलते हुए पूरे दुनिया मे शांति स्थापित हो क्योंकि जिस प्रकार द्वेष की भावना बढ़ रही है उसके लिए प्रभु राम के आदर्शों को अपनाना और उनके अनुसरण सभी को करना चाहिए।उन्होंने कहा कि कामना करते हैं कि प्रदेश में खुशहाली हो और विकास की राह पर आगे बढ़े।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

