-
Advertisement
हिमाचल में बड़ा हादसाः कुल्लू में टूरिस्ट वाहन खाई में गिरा, 4 की मौ#त-दो लापता, 4 गंभीर
Himachal Accident: कुल्लू जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं 15 पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। इनमें 4 घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी का बंजार अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा रात करीब 9 बजे हुआ है।
कुल्लू जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं 15 पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। इनमें 4 घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
#Himachal #accident #kullu #Touristvehicle #Himachal #Himachalabhiabhi pic.twitter.com/9S3wToVKTX— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) April 5, 2026
बंजार उपमंडल में औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर सोझा के नजदीक शनिवार देर रात ट्रैवलर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में 20 पर्यटक सवार थे, जो जलोड़ी जोत से घूमकर लौट रहे थे। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
घायलों की सूची
घायलों की सूची में अभिन्नव मोदी (हरियाणा), करण (दिल्ली), कियान (दिल्ली), मोहित कौशल (दिल्ली), गिन्नी (दिल्ली), आदित्य नारायण (ओडिशा), चालक लियाकत हुसैन (जम्मू-कश्मीर), आंचल (राजस्थान), मधुप शर्मा (राजस्थान), आयुषी शर्मा (महाराष्ट्र), रोहित मेहरा (राजस्थान), फिजा (राजस्थान), आर्य जैन (पंजाब), निकिता (दिल्ली), हरदीप सिंह (उत्तर प्रदेश), दीनू सैफी (उत्तर प्रदेश), अनुराग (राजस्थान) सहित अन्य शामिल हैं।
डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के अनुसार, टेम्पो ट्रैवलर में चंडीगढ़, राजस्थान और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के लोग सवार थे, जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि लगातार बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई थी। इससे वाहन बंजार की ओर उतरते समय अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि सभी पर्यटक जिभी में ठहरे हुए थे और जलोड़ी पास से लौट रहे थे।
तुलसी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

