-
Advertisement
हिमाचल में मौसम का कहर: पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर, निचले इलाकों में बारिश-बागवानों को भारी नुकसान
Himachal Weather: हिमाचल में मौसम के मिजाज आज भी बिगड़ा हुआ हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश का क्रम जारी है। शिमला के नारकंडा और कुफरी समेत लाहौल स्पीति के ऊंचे पहाड़ों पर सुबह 6 बजे के बाद बर्फबारी शुरू हुई। इससे पहले, पूरे प्रदेश में रात भर तेज बारिश हुई। कई जगह तूफान भी चला है ।
एंटी हेल नेट और बांस टूट रहे
अप्रैल माह में हो रही बर्फबारी के कारण सेब बागवानों को भारी नुकसान हो रहा है। बर्फ के भार से सेब को ओलो से बचाने के लिए लगाए गए एंटी हेल नेट और बांस टूट रहे है। इसके साथ ही कई जगहों पर खेतों में बर्फ की चादर बिछ गई है और फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है।
पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की भीड़
मनाली में मौसम सुहावना हो गया है। घाटी में बारिश हो रही है जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। पर्यटक अटल टनल रोहतांग की ओर फोर बाई फोर वाहनों में जा रहे है। मनाली के निकटवर्ती पर्यटन स्थलों में भी पर्यटकों की भीड़ देखने को मिल रही।
दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड लौट आई
मौसम विभाग ने आज भी पांच जिलों में ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट दे रखा है।बारिश व बर्फबारी के बाद पहाड़ों पर दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड लौट आई है। पहाड़ों पर लोग सर्दी के गर्म कपड़े निकालने को मजबूर हो गए है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

