-
Advertisement
दुनिया के इन देशों का पानी है बिल्कुल साफ, किस स्थान पर हैं भारत जानें
World’s most Clean Water: जीवन के लिए स्वच्छ पानी जरूरी है। साफ पानी पीनें से बीमारियां कम होती हैं और जीवन की क्वालिटी बेहतर होती है। दुनिया में साफ पीने का पानी सबसे जरूरी जरूरतों में से एक है, लेकिन हर देश को यह बराबर मात्रा और गुणवत्ता में नहीं मिल पाता। कुछ देशों ने तकनीक और सख्त नियमों की मदद से पानी को इतना शुद्ध बना लिया है कि वहां नल का पानी भी बिना डर के पिया जा सकता है, वहीं, कुछ देश अभी भी इस बुनियादी जरूरत के लिए संघर्ष कर रहे हैं आप को बताते हैं कि किन देशों में सबसे साफ पानी मिलता है
फिनलैंड और आइसलैंड सबसे आगे
फिनलैंड और आइसलैंड दुनिया में साफ पीने के पानी के मामले में सबसे आगे हैं। इन देशों ने 100 में से 100 का स्कोर हासिल किया है। यहां मजबूत वॉटर ट्रीटमेंट सिस्टम और सख्त पर्यावरण नियमों की वजह से नल का पानी भी पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है। इसके बाद यूनाइटेड किंगडम और स्विट्जरलैंड जैसे देश आते हैं। इन देशों में भी पानी की गुणवत्ता के बहुत सख्त मानक हैं और वहां की सरकारें लगातार इसकी निगरानी करती हैं। यहां तक की यहां से पब्लिक नलों से सीधे पानी पिया जा सकता है।
सिंगापुर और कनाडा की स्थिति
एशिया में सिंगापुर पानी के बेहतरीन मैनेजमेंट के लिए जाना जाता है। यहां प्राकृतिक संसाधन कम होने के बावजूद एडवांस्ड रीसाइक्लिंग और विलवणीकरण तकनीक से साफ पानी की लगातार सप्लाई सुनिश्चित की जाती है। दुनिया के टॉप देशों में कनाडा भी शामिल है। यहां ताजे पानी के विशाल भंडार हैं और मजबूत पर्यावरण संरक्षण नीतियां हैं। दुनिया के कुल ताजे पानी का करीब पांचवां हिस्सा कनाडा में पाया जाता है।
भारत 180 देशों में 176वें स्थान पर
अपने देश भारत की बात करें तो स्थिति थोड़ी चिंताजनक है। 2024 के एनवायरमेंटल परफॉर्मेंस इंडेक्स में भारत 180 देशों में 176वें स्थान पर रहा। यह दिखाता है कि पानी की गुणवत्ता और पर्यावरण स्वास्थ्य के मामले में अभी काफी सुधार की जरूरत है। भारत में पानी की खराब स्थिति के पीछे कई कारण हैं, जैसे नदियों में प्रदूषण, गंदे पानी के सही ट्रीटमेंट की कमी और सभी तक साफ पानी की पहुंच न होना। लेकिन अच्छी बात यह है कि भारत में मेघालय की उमनगोट नदी जैसी बेहद साफ नदियां भी हैं, जहां पानी इतना पारदर्शी है कि नाव हवा में तैरती हुई नजर आती है।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

