-
Advertisement
बीड़ से दिल्ली जा रही वॉल्वो बस के ड्राइवर-कंडक्टर पर चाकू से हमला, पंजाब के तीन युवक अरेस्ट
Volvo Bus Driver and Conductor Attacked: कांगड़ा में वॉल्वो बस के ड्राइवर और कंडक्टर पर थार गाड़ी में सवार पंजाब के युवकों द्वारा चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में बीच बचाव करते दो यात्री भी घायल हुए । इस दौरान युवकों ने हवाई फायरिंग भी की। कंडक्टर बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घायलों का इलाज टांडा मेडिल कॉलेज में चला है। उधर पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।
युवकों ने ओवरटेक करने के लिए साइड
कांगड़ा के बीड़ से दिल्ली जा रही निजी बस जब बैरघट्टा से गुजर रही थी, तभी पीछे से आ रही महिंद्रा थार में सवार कुछ युवकों ने ओवरटेक करने के लिए साइड मांगी। सड़क तंग होने के कारण बस ड्राइवर तुरंत रास्ता नहीं दे सका। इसी बात पर युवक भड़क गए और उन्होंने बस को ओवरटेक कर आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर दी।बस रुकते ही आरोपी जबरन बस के अंदर घुस गए और ड्राइवर व कंडक्टर के साथ गाली-गलौज करने लगे।
ड्राइवर व कंडक्टर टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर
बस के रुकते ही युवक जबरन बस के अंदर घुसे और ड्राइवर व कंडक्टर के साथ गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया और हमलावरों ने चाकू निकालकर बदोनों पर हमला कर दिया। इसी बीच बीच बचाव कर रहे दो यात्रियों पर भी वार किए। ड्राइवर और कंडक्टर के पेट और पीठ पर कई वार किए और वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। हमले में ड्राइवर सुंदर सिंह (मंडी), राज कुमार (कांगड़ा), विजय कुमार (मंडी) और कंडक्टर प्रवेश कुमार (कांगड़ा) बुरी तरह घायल हो गए। बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थुरल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल राज कुमार और विजय कुमार को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
गाड़ी से नशीला पदार्थ ‘चिट्टा’ भी मिला
हमला करने के बाद जब आरोपी भागने लगे तो मौके पर मौजूद लोगों की मुस्तैदी से पुलिसको सूचित किया। थुरल चौकी और भवारना थाना की टीम ने घेराबंदी की और बिना नंबर की काले रंग की थार को कब्जे में ले लिया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान बलविन्दर सिंह (45) पुत्र सूरी लाल निवासी मकान नंबर 449 ढांगू रोड पठानकोट पंजाब, निशान पाल (46) पुत्र खजान चंद निवासी सागला दसूया जिला होशियारपुर पंजाब और अलीश (21) पुत्र बलदेन राज इंदिरा कॉलोनी नंदपुर टंकी जंक्शन हाउस जिला पठानकोट पंजाब के तौर पर हुई है। पुलिस की तलाशी के दौरान पुलिस को गाड़ी से नशीला पदार्थ ‘चिट्टा’ भी मिला है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
राहुल कुमार
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

