-
Advertisement
शिमला में 9 किलो अफीम व 12 लाख कैश के साथ तीन अरेस्ट
Himachal Police: हिमाचल पुलिस नशे के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़े हुए है। प्रदेश भर में नशे के सौदागरों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान जारी है। इसी के तहत शिमला पुलिस ने कुमारसेन थाना के अंतर्गत नारकंडा क्षेत्र में पुलिस ने एक विशेष ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और नकदी बरामद की है। नशे के सामान और नकदी के साथ नेपाल मूल के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन के कब्जे से 9.28 किलोग्राम अफीम और 12 लाख रुपये नकदी बरामद हुए हैं।
सूचना के आधार पर की कार्ऱवाई
कुमारसेन थाना क्षेत्र के तहत जब पुलिस टीम नारकंडा क्षेत्र में गश्त पर थी तो सूचना मिली कि एक इनोवा गाड़ी में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ ले जाया जा रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। इस दौरान जब इनोवा वाहन को रोका गया, तो उसमें सवार व्यक्ति घबरा गए। तलाशी लेने पर गाड़ी के भीतर से 9.28 किलोग्राम अफीम और 12 लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई।
कुमारसेन में मामला दर्ज
पुलिस ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान नेपाल के रहने वाले एन बहादुर उर्फ राजू (41 वर्ष), चक्रा बहादुर (25 वर्ष), मोहन साही (44 वर्ष) के रूप में हुई है। इन तीनों के खिलाफ पुलिस थाना कुमारसेन में मामला दर्ज कर लिया है। तीनों को अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा। इस अवैध धंधे में और कौन शामिल हैं इस बात की भी जांच होगी।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

