-
Advertisement
कसौली के हेरिटेज मार्केट में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
Kasauli Heritage Market Fire: कसौली के प्रसिद्ध हेरिटेज मार्केट में भीषण अग्निकांड हुआ है। सुबह के समय करीब साढ़े चार बजे लगी इस आग में देखते ही देखते बाजार की कई दुकानें को चपेट में आ गई और अफरातफरी मच गई। आग लगने से हेरिटेज मार्केट की कई दुकानें और उस में रखा सामान खाक हो गया है।
गैस सिलेंडरों में धमाके होने लगे
लोगों ने जब दुकान में आग लगी देखी तो दमकल विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने में जुटी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि आग लगने की शुरुआत एक रेस्टोरेंट से बताई जा रही है, जिसके बाद दुकानों में रखे गैस सिलेंडरों में धमाके होने लगे।
100 साल पुरानी हेरिटेज मार्केट
दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और इसे अन्य दुकानों तक फैलने से रोका गया। बताया जा रहा है कि आग में जली दुकानें करीब 100 साल पुरानी हेरिटेज मार्केट का हिस्सा थीं, जिससे क्षेत्र को ऐतिहासिक क्षति भी पहुंची है। इस अग्निकांड में करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
नरेंद्र

