-
Advertisement
शिमला में दर्दनाक हादसा- खाई में गिरी कार, चंडीगढ़ के दो लोगों की मौ#त
Shimla Accident: शिमला के समरहिल क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। एमआई रूम के नजदीक लिंक रोड पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बीती आधी रात को वाहन मोड़ काटते समय संतुलन बिगड़ने के कारण खाई में जा गिरा। हादसे के वक्त कार में कुल पांच लोग सवार थे, लेकिन बताया जा रहा है कि तीन लोग पहले ही गाड़ी से उतर चुके थे, जिससे उनकी जान बच गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है
मृतक दोनों व्यक्ति चंडीगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान कार ड्राइवर बड़ा सिंह और गुरुमीत सिंह के नाम से हुई है। पुलिस के अनुसार- बीती रात को इनकी कार नंबर CH01CY-1933 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलत ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला गया हादसे की पुष्टि करते हुए शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

