-
Advertisement
16 दिन बाद साउथ अफ्रीका से घर पहुंचा अमन का श#व, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
Hamirpur News: जिला हमीरपुर के बड़सर उपमंडल की तहसील ढटवाल के गांव काली चिक, ग्राम पंचायत महारल में रविवार का दिन गहरे शोक और भावुक माहौल के बीच बीता। साउथ अफ्रीका में स्विमिंग पूल में डूबने से जान गंवाने वाले अमन कुमार पुत्र उधम सिंह का पार्थिव शरीर करीब 16 दिन बाद अपने घर पहुंचा, जहां पूरे गांव ने नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी।जानकारी के अनुसार अमन कुमार की 11 अप्रैल 2026 को विदेश में दर्दनाक हादसे में मृत्यु हो गई थी। बेटे को आखिरी बार देखने की चाह में परिवार ने हर संभव प्रयास किया। पैसों की परवाह किए बिना पिता उधम सिंह ने अपने बेटे का पार्थिव शरीर विदेश से मंगवाया, ताकि वह अपने गांव की मिट्टी में ही अंतिम संस्कार पा सके।
हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध
रविवार सुबह करीब सात बजे अमन का पार्थिव शरीर घर पहुंचा। जैसे ही पार्थिव शरीर घर पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। इसके बाद सुबह करीब नौ बजे पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अमन का अंतिम संस्कार किया गया।इस दौरान माहौल बेहद मार्मिक रहा। हर आंख नम थी और हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध नजर आया। गांव के लोगों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
अशोक राणा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

