-
Advertisement
MC Election Solan | Rebellion | Congress -BJP |
सोलन नगर निगम चुनाव में दोनों प्रमुख दल कांग्रेस और बीजेपी में टिकट वितरण के बाद बगावत खुलकर सामने आ गई है। कई नेताओं ने पार्टी लाइन से हटकर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया है, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय और दिलचस्प होता नजर आ रहा है। सबसे ज्यादा चर्चा कांग्रेस की निवर्तमान मेयर ऊषा शर्मा को लेकर है। पार्टी ने उनका टिकट काटकर ईश्वर दत्त को उम्मीदवार बनाया, जिसके बाद ऊषा शर्मा ने बागी रुख अपनाते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। वहीं बीजेपी में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। पार्टी ने गौरव राजपूत की जगह पीयूष गर्ग को टिकट दिया, जिससे नाराज गौरव राजपूत ने निर्दलीय नामांकन भर दिया। इतना ही नहीं उनकी पत्नी ने भी वार्ड तीन से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा है। इसके अलावा वार्ड 10 से विवेक डोभाल ने भी बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया, क्योंकि पार्टी ने उनकी जगह वीरेंद्र सूद को टिकट दिया। वार्ड 9 से सुमन साहनी, वार्ड 12 से विधि चंद शर्मा और वार्ड 1 से चंद्रकांता जैसे नाम भी चुनावी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला और पेचीदा हो गया है। इस बार चुनाव में बागी फैक्टर निर्णायक भूमिका निभा सकता है। दोनों दलों के अधिकृत उम्मीदवारों के सामने अब अपनी ही पार्टी के असंतुष्ट नेता चुनौती बनकर खड़े हैं।

