-
Advertisement
मां के साथ स्कूल से घर लौट रहे बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौ#त
Una Road Accident : ऊना जिले के बंगाणा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां पर मां के साथ स्कूल से घर लौट रहे बच्चे को एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चार साल के मासूम की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे का बाद चालक फरार हो गया है।
घायल बच्चे को तुरंत बंगाणा अस्पताल पहुंचाया
जानकारी के मुताबिक वेदांश पुत्र संजीव कुमार निवासी तलेहड़ा अपनी माता के साथ स्कूल से छुट्टी के बाद घर पैदल लौट रहा था। जैसे ही वे अगलौर के पास सडक पर चल रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल सवार ने बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चे को तुरंत बंगाणा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बाइक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद बाइक चालक मदद करने के बजाय मौके से भाग निकला। वहीं, आसपास मौजूद एक दुकानदार ने बाइक का नंबर नोट कर लिया। एसपी सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने बाइक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
सुनैना जसवाल
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

