-
Advertisement
सीएम सुक्खू केरल में वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे, आज लौटेंगे दिल्ली
CM Sukhwinder Singh Sukhu: केरलम में आज से सत्ता की नई शुरुआत हुई है। वीडी सतीशन ने सीएम पद की शपथ ले ली है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तिरुवनंतपुरम में केरल के सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। सीएम सुक्खू ने वीडी सतीशन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नवगठित सरकार के सफल कार्यकाल की कामना
सीएम सुक्खू ने विश्वास व्यक्त किया कि वीडी सतीशन के नेतृत्व में केरल विकास, सामाजिक न्याय, पारदर्शिता और जनहितकारी नीतियों के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि केरल देश के प्रगतिशील राज्यों में अग्रणी रहा है और नई सरकार जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का कार्य करेगी।उन्होंने नवगठित सरकार के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि राज्यों के बीच आपसी सहयोग और बेहतर समन्वय से देश की संघीय व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
कल शाम तक लौट सकते शिमला
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, कांग्रेस-शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल रहे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।सीएम सुक्खू आज दोपहर बाद वापस दिल्ली लौट सकते हैं। यदि केंद्रीय मंत्रियों से मिलने का समय मिला तो सीएम सुक्खू आज दिल्ली ही रुक सकते है और कल शाम तक शिमला लौट सकते हैं।

