-
Advertisement
महंगाई की मार: पेट्रोल-डीजल 90 पैसे हुआ महंगा, :शिमला पेट्रोल ₹99.27व डीजल ₹91.26
Petrol and Diesel Price Hike: देश में पेट्रोल और डीजल आज से औसतन 90-90 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। पांच दिन में ईंधन के दामों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 15 मई, शुक्रवार को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद शिमला में पेट्रोल 99.27 रुपए और डीजल 91.26 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
प्रदेश के अन्य स्थानों की बात करें तो हमीरपुर के सुजानपुर में पेट्रोल 98.27 रुपए, डीजल 88.66 रुपए, मंडी में पेट्रोल 98.73 रुपए व डीजल 90.51 रुपए, ऊना में पेट्रोल 96.93 रुपए व 88.91 रुपए प्रति लीटर हो गया है। तेल कंपनियों के इस फैसले का असर आम जनता पर पड़ना तय है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर महंगाई पर पड़ेगा। बसों के साथ मलाभाड़े पर भी इसका असर पड़ना तय है। इससे खाद्य वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ेगी। जानकारों की मानें तो अभी और भी रेट बढ़ सकता है।
इस बीच आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल सरकार कभी भी पेट्रोल-डीजल पर अधिकतम 5 रुपए प्रति लीटर तक सेस लगा सकती है। कांग्रेस सरकार ने विधानसभा के बजट सेशन में इसके लिए विधेयक पास कर रखा है।
संजू चौधरी

