-
Advertisement
kangra | Shop | Fire
/
HP-1
/
May 20 20264 months ago
कांगड़ा में सिविल अस्पताल कांगड़ा के सामने एक दुकान में आग लग गई। आग लगने की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देर रात करीब तीन बजे दुकान से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण तो पा लिया, लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा अधिकांश सामान जल चुका था।
Tags
