-
Advertisement
Crispy Dosa | Great Affection | Delicious |
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यस्त सड़क के किनारे एक डोसे की दुकान है, जहां तवे के ठीक पास एक सांड बड़े ही धैर्य के साथ खड़ा है. उसे देखकर ऐसा लगता है मानो उसे दुकान का पूरा मेन्यू जबानी याद हो और वह अपनी बारी का इंतजार कर रहा हो.आमतौर पर दुकानदार जानवरों को भगा देते हैं, लेकिन इस डोसा वाले ने जो किया, उसने सबका दिल जीत लिया. आप देखेंगे कि दुकानदार ने बड़े ही प्यार से तवे पर मक्खन मारकर एक बढ़िया कुरकुरा डोसा तैयार किया और सीधे अपने इस चार पैरों वाले स्पेशल गेस्ट को परोस दिया. सांड ने भी बड़े चाव से डोसा खाया और अपनी पूंछ हिलाकर वेंडर का शुक्रिया अदा किया.

